मौसम विभाग ने आज पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और झारखंड में शीत लहर की संभावना व्यक्त की है। हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा और ओडिशा में कुछ स्थानों पर कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कारईक्काल में गरज के साथ बारिश की संभावना है।
इधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली में आज सुबह 7 बजे तक ए.क्यू.आई. 325 दर्ज किया गया।