दिल्ली में कल रात से हल्की बूंदाबांदी जारी है। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्रों में बहुत तेज बारिश की आशंका है।
बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल और उत्तराखंड में आज बहुत तेज़ बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, लक्षद्वीप, रायलसीमा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।