मौसम विभाग ने आज दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, दक्षिण आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में कहीं तेज, तो कहीं बहुत तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। आज दोपहर तक दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर समुद्र की स्थिति खराब रह सकती है। मछुआरों को इन इलाकों में न जाने और समुद्र में गए मछुआरों को लौट जाने की सलाह दी गई है।
Site Admin | अक्टूबर 17, 2024 9:16 पूर्वाह्न
मौसम विभाग ने आज दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, दक्षिण आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया
