मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और विदर्भ में ओलावृष्टि और गरज-चमक के साथ तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक के भीतरी हिस्सों में आज बिजली गरजने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, बिहार, आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आज ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है। कर्नाटक के तटवर्ती क्षेत्रों कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कारईक्काल और राजस्थान में कल गरज-चमक के साथ तूफान का अनुमान है।
News On AIR | मार्च 18, 2026 10:48 पूर्वाह्न
मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया