मौसम विभाग ने आज गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, चतरा, पलामू और गढ़वा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा रांची, जामताड़ा, देवघर, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा और लातेहार में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले तीन दिनों तक बारिश और वज्रपात की संभावना है। राज्य में अबतक औसत से 68 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है।
Site Admin | जुलाई 16, 2025 10:52 पूर्वाह्न
मौसम विभाग ने आज गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, चतरा, पलामू और गढ़वा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया
