मौसम विभाग ने आज केरल और माहे के कुछ हिस्सों में तेज़ बारिश का अनुमान लगाया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तटीय और दक्षिण कर्नाटक, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में भी अगले 2-3 दिनों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज ओडिशा, दक्षिण कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, माहे और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली कडकने की भी संभावना जताई है।
Site Admin | अक्टूबर 20, 2025 7:04 पूर्वाह्न
मौसम विभाग ने आज केरल और माहे के कुछ हिस्सों में तेज़ बारिश का अनुमान लगाया
