जनवरी 23, 2025 10:08 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने आज और कल हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने कहा है कि आज और कल हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर रहेगी। विभाग ने कहा है कि पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के कुछ इलाकों में रात के समय धुंध छाई रह सकती है।

 इस बीच पूर्वी राजस्‍थान, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में छिटपुट इलाकों में कल तक कोहरा छाया रह सकता है। दिल्‍ली और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अगले दो-तीन दिनों के दौरान अधिकतर क्षेत्रों में तड़के कोहरा छाए रहने की संभावना है।

    मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में उत्‍तर पश्चिम भारत में न्‍यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक कमी का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।