मौसम विभाग ने आज और कल कोहरा छाये रहने का अनुमान जताया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 28 और 29 दिसंबर को बारिश की भी संभावना जतायी है। 28 दिसंबर को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, गुमला और सिमडेगा में जबकि 29 दिसंबर को गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम में बारिश की संभावना है।
रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस देवघर में दर्ज किया गया जबकि सबसे अधिक उच्चतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में रहा।