मौसम विभाग ने आज ओडिशा के कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और पूर्वोत्तर राज्यों में भी पूरे दिन मध्यम से तेज़ वर्षा होने की संभावना है। विभाग ने आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय क्षेत्र और ओडिशा में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने और तेज़ हवाओं का अनुमान लगाया है। इन क्षेत्रों में इस महीने की 26 तारीख तक ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है।
Site Admin | सितम्बर 23, 2025 8:02 पूर्वाह्न
मौसम विभाग ने आज ओडिशा के कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया
