मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। आंध्रप्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के हिमालय से सटे इलाक़ों, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर क्षेत्र में भी अगले 2-3 दिन के दौरान भारी बारिश हो सकती है।
बिहार, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाक़ों, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई स्थानों पर आज से 14 अगस्त तक गरज के साथ बिजली और बारिश होने का अनुमान है। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में आज सुबह तेज बारिश हुई। दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में दिन में बारिश होने की संभावना है।