मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, बिलासपुर, कोरबा और मुंगेली जिले में भारी से अति भारी वर्षा होने की चेतावनी देते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मध्यम स्तर के फ्लैश फ्लर्ड-अचानक बाढ़ आने का खतरा बना हुआ है। वहीं, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़, सारंगढ-बिलाईगढ़, सक्ती और जांजगीर तथा कबीरधाम जिले में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।