मई 23, 2024 7:58 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर-पश्चिम राजस्थान से झारखंड तक एक द्रोणिक बनी हुई है। साथ ही पश्चिम बिहार के ऊपर एक चक्रीय चक्रवात बना हुआ है, जिसके कारण प्रदेश में नमीयुक्त हवा आ रही है। इसके असर से उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला