अगस्त 8, 2025 9:45 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने आगामी दो-तीन दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल के कई जिलों में अलग-अलग स्‍थानों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आगामी दो-तीन दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल के कई जिलों में अलग-अलग स्‍थानों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्‍पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर के जिलों में अत्‍यधिक तेज बारिश के संभावना व्‍यक्‍त की गई है। दक्षिण बंगाल के पुरुलिया जिले में मूसलाधार बारिश हो सकती है। बांकुड़ा, पूर्व बर्धमान, पश्चिम बर्धमान और दक्षिण चौ‍बीस परगना के जिलों में तूफान के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।