मार्च 13, 2026 10:24 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अगले दो दिनों में तेज बारिश का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तेज बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। हिमाचल प्रदेश में कल कुछ स्थानों पर भीषण लू चलने की भी आशंका है। झारखंड और ओडिशा में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। वहीं, अगले दो से तीन दिनों में पूर्वोत्तर क्षेत्र, उत्तराखंड, विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ आंधी चलने की  संभावना व्‍यक्‍त की है।