मौसम विभाग ने बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गांगेय, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, सिक्किम, पूर्वोत्तर राज्यों और उत्तराखंड के अनेक भागों में अधिक से अत्यधिक वर्षा की संभावना व्यक्त की है। अगले दो- तीन दिनो में बिहार, जम्मू-कश्मीर, लदृाख, गिलगित, बाल्तिस्तान, मुज़फ़्फ़राबाद, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में गरज चमक के साथ तेज आंधी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, लक्ष्य द्वीप, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, और तेलंगाना के अनेक भागों में आंधी आने की संभावना व्यक्त की है।
Site Admin | जुलाई 31, 2025 10:03 अपराह्न
मौसम विभाग ने अनेक भागों में अधिक से अत्यधिक वर्षा की संभावना व्यक्त की