मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम के रुख में बदलाव की संभावना व्यक्त की है। मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के वैज्ञानिक एस.के. पटेल ने बताया कि 5 मई के बाद राज्य के मौसम में बदलाव होगा। बारिश होने से अधिकतम तापमान में कमी आयेगी। इस बीच पूरा प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर भीषण लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Site Admin | मई 3, 2024 4:59 अपराह्न
मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम के रुख में बदलाव की संभावना व्यक्त की
