मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भागों में अत्यधिक तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने आज पूर्वी राजस्थान, गुजरात, पंजाब, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर तेज से बहुत तेज वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज़ हवाओं और गरज के साथ वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।