मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 24, 2024 8:20 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने अगले 5 दिन के दौरान देश के पूर्वी और दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में भीषण गर्मी की स्थिति जारी रहने की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन के दौरान देश के पूर्वी और दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में भीषण गर्मी की स्थिति जारी रहने की संभावना है। तटीय ओडिसा, पश्चिम बंगाल के गांगेय और तराई वाले इलाके, सिक्किम और कर्नाटक के भीतरी भाग में लू चलने की संभावना है। बिहार, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी तेज लू की आशंका है। मौसम विभाग ने कहा कि मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।

दूसरी ओर, पश्चिमोत्‍तर भारत में शुक्रवार से रविवार तक बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में शनिवार और रविवार को तूफान और तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश भी हो सकती है।