मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों के दौरान के गंगा के मैदानी इलाकों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति जारी रहने का अनुमान लगाया है। विभाग के अनुसार आज रात और सुबह के समय बिहार और ओडिशा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले 2 से 3 दिनों तक यही स्थिति बनी रहेंगी। राजस्थान, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
इस बीच, मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज और ओलावृष्टि के साथ बारिश की भी संभावना व्यक्त की है। अगले 3 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है।