मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, झारखंड और सिक्किम में कल तक मूसलाधार बारिश का अनुमान है। बिहार, गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने कल तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, गुजरात, ओडिशा, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बिजली और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।
Site Admin | अक्टूबर 31, 2025 8:53 अपराह्न
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया