जून 15, 2025 7:29 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए महाराष्ट्र के रत्नागिरी और रायगढ़ जिलों में वर्षा का  रेड अलर्ट जारी किया है

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए महाराष्ट्र के रत्नागिरी और रायगढ़ जिलों में वर्षा का  रेड अलर्ट जारी किया है। पालघर, ठाणे, पुणे घाट, सतारा घाट, कोल्हापुर घाट और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल-एनडीआरएफ और राज्य आपदा मोचन बल -एसडीआरएफ की टीमों को किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए चौकस रहने का निर्देश दिया है।

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश रत्नागिरी जिले में दर्ज की गई। इसके बाद रायगढ़ में, सिंधुदुर्ग, ठाणे और यवतमाल में भी तेज बारिश हुई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला