जून 15, 2025 5:27 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान गुजरात, विदर्भ, छत्‍तीसगढ और ओडिशा के कुछ हिस्‍सों में मानसून के आगे बढने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान गुजरात, विदर्भ, छत्‍तीसगढ और ओडिशा के कुछ हिस्‍सों में मानसून के आगे बढने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग के अनुसार इस महीने की 20 तारीख तक पूर्वी मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ, विदर्भ, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भारी वर्षा होगी। उत्‍तर भारत में आज उत्‍तराखंड, हरियाणा, पश्चिम उत्‍तर प्रदेश और पूर्वी राजस्‍थान में भी बरसात की स्थिति बनी हुई है।

    मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिन के दौरान पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला