जनवरी 22, 2025 7:49 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाने और हल्‍की बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की

राजधानी दिल्ली में आज सुबह और शाम को ठंड महसूस की गई। हालांकि आज दिन में धूप खिली रहने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान नौ दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाने और हल्‍की बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला