दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में कडाके की ठंड पड रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 21 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 7 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 05 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।