मई 16, 2024 7:38 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक देश के पश्चिमोत्‍तर भाग और बिहार में भीषण गर्मी का अनुमान व्‍यक्‍त किया है

मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक देश के पश्चिमोत्‍तर भाग और बिहार में भीषण गर्मी का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। सोमवार तक पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में अत्‍यधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। पूर्वी और मध्य भारत में भी शनिवार से गर्म हवाएं चल सकती हैं।

 

मौसम विभाग का अनुमान है कि 22 मई तक देश के दक्षिणी हिस्सों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अत्‍यधिक वर्षा होने की आशंका है। सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी सोमवार तक अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले तीन दिन के भीतर दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।

 

मौसम एजेंसी ने अगले 3-4 दिनों के लिए पश्चिमोत्‍तर, मध्य, पूर्वी भारत, महाराष्ट्र और गुजरात राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला