दिसम्बर 2, 2025 10:22 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन तक पंजाब और मध्य महाराष्ट्र में शीत लहर की आशंका व्यक्त की

 मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन तक पंजाब और मध्य महाराष्ट्र में शीत लहर की आशंका व्यक्त की है। हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में अगले दो से दिन, सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा।

 केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्काल में कल मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। आंध्र प्रदेश, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्काल में गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान है। दक्षिण-पश्चिम और उससे सटी पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तथा तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी श्रीलंका के तटों पर कल सुबह तक मछली पकड़ने पर पाबंदी लगा दी गई है। इस बीच, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज शाम 7 बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक तीन सौ 88 दर्ज किया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला