जनवरी 4, 2026 9:17 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में घने कोहरे का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में घने कोहरे का अनुमान व्यक्त किया है। बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी भारत में भी कल घना कोहरा रहेगा। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में ठंड रहेगी।

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र- दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज रात 8 बजे तक राष्ट्रीय राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक -ए.क्यू.आई 310 दर्ज किया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला