फ़रवरी 27, 2025 4:19 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी की संभावना व्यक्त की है। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक 33.8 डिग्री सेल्सियस सरायकेला का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सयस चतरा में दर्ज किया गया।