मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जतायी है। 28 दिसंबर को रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा, गुमला, कोडरमा, गिरिडीह, चतरा में हल्की बारिश हो सकती है जबकि 29 दिसंबर को कोल्हान, रांची, खूंटी, सिमडेगा और गुमला में हल्की बारिश हो सकती है।
वहीं 30 दिसंबर को सुबह कोहरा और धंुध रहेगा। इसके बाद मौसम साफ हो जायेगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कर्मी होने की संभावना नहीं है जबकि उसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में कमी आयेगी।