अप्रैल 30, 2026 2:28 अपराह्न

printer

पश्चिमी राजस्थान में तीन दिन की लू की स्थिति का अनुमान

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक पश्चिमी राजस्थान में लू चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कारइक्‍कल में अगले दो दिन तक गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा। कल अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्र और सिक्किम में कल तेज बारिश की संभावना है। केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कारइक्‍कल में 2 मई तक मूसलाधार बारिश होगी। इसके अलावा, कल बिहार, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्‍तर राज्यों में गरज के साथ बौछारें पडने की संभावना है। कल पूर्वी राजस्थान, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला