मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में रांची समेत राज्यभर में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम वैज्ञानिक डा. अभिषेक आनंद ने बताया कि 10 मार्च तक रांची का पारा 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव और भीषण गर्मी की संभावना को देखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अभियान निदेशक अबू इमरान ने सभी जिलों के लिए एडवाइजरी जारी की है। सभी सिविल सर्जन से गर्मी से प्रभावित मरीजों से निपटने की तैयारी से संबंधित रिपोर्ट मांगी गयी है।
Site Admin | मार्च 7, 2025 11:59 पूर्वाह्न
मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान व्यक्त किया
