मौसम विभाग ने अगले चार दिन रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसका असर राज्य के कई हिस्सों में दिख सकता है। रांची में इसका असर नौ और 10 सितंबर को हो सकता है। आज राज्य के पलामू और कोल्हान प्रमंडल में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
Site Admin | सितम्बर 7, 2024 4:57 अपराह्न
मौसम विभाग ने अगले चार दिन रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की