मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 23, 2024 8:16 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गर्मी जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गर्मी जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।  बुधवार से इसके अधिकतर हिस्सों में फैलने की संभावना है। गांगेय, पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में लू चल सकती है। विभाग के अनुसार कर्नाटक, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने का पूर्वानुमान है। ओडिशा, रायलसीमा, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वोत्तर भारत में कल तक तेज वर्षा हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।