जनवरी 14, 2025 2:39 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में शीत लहर की स्थिति और घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति और पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ क्षेत्रों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है।

 

मौसम विभाग ने कल पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बारिश होने का भी अनुमान लगाया है।

विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पूर्व अरब सागर और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

इसके प्रभाव में, आज तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसने मछुआरों को सलाह दी है कि वे कल तक मन्नार की खाड़ी और उससे सटे कोमोरिन क्षेत्र में न जाएँ।