मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 17, 2024 7:47 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए देश में भारी और मध्यम बारिश की संभावना जताई

मौसम विभाग ने आज पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पूर्वी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उत्तराखंड में भी तेज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। सात दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, विदर्भ, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। विभाग ने बताया कि झारखंड के ऊपर बना गहरा दबाव पश्चिमी-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और अगले 5 से 6 घंटों के दौरान कमजोर हो जाएगा। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला