मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 15, 2024 1:04 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक पूर्वी और मध्य भारत में गरज के साथ वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक पूर्वी और मध्य भारत में गरज के साथ वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग के अनुसार 14 से 20 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 20 मार्च तक झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में 19 मार्च तक अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना बताई है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान केरल, माहे, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में उमस बनी रहेगी। कर्नाटक के उत्‍तर और भीतरी इलाकों में आज लू चलने की संभावना है।

इस बीच, आज राष्ट्रीय राजधानी में आज अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है जबकि 19 मार्च से तापमान के 32 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है।