मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कल मूसलाधार वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले दो दिनों तक पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, ओडिशा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक वर्षा का अनुमान लगाया है। छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल और माहे, कोंकण तथा गोवा के कुछ हिस्सों में अगले महीने की 3 तारीख तक तेज वर्षा होने की संभावना है। अगले 5 दिनों तक देश के पूर्वोत्तर हिस्सों में भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज़ हवाओं का भी अनुमान व्यक्त किया है।
Site Admin | अगस्त 31, 2025 8:48 अपराह्न
मौसम विभाग देश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया
