मौसम विभाग ने कल तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सुबह और रात के समय घने कोहरे का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने कहा कि आज पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना है। विभाग ने अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना जताई है।
इस बीच, देश के कई हिस्सों में घने कोहरे रेल आवाजाही बाधित है। दिल्ली जाने वाली 50 से अधिक रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। स्टेशन पहुंचने से पहले यात्रियों को रेलगाड़ियों के समय की स्थिति जानने की सलाह दी गई है।