मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 30, 2024 8:21 अपराह्न

printer

मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में शीत लहर चलने की संभावना

शीतलहर के चलते दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में ठंड बढ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से पांच दशमलव चार डिग्री कम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन दशमलव पांच डिग्री अधिक 10 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाये रहने और शीत लहर चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला