मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा से पूर्वी बांग्लादेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है। वहीं, तटीय आंध्रप्रदेश और बंगाल की खाड़ी तक ऊपरी हवा का एक चक्रीय चक्रवाती घेरा विस्तारित है, जिससे एक निम्न दाब का क्षेत्र मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने की संभावना है। इसके मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर अवदाब में परिवर्तित होने की संभावना है। इसके असर से प्रदेश के बस्तर संभाग में कल एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। वहीं, कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।
Site Admin | मई 21, 2024 8:29 अपराह्न
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा से पूर्वी बांग्लादेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है