मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 18, 2024 8:08 अपराह्न

printer

मौसम विभाग के अनुसार मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं

मौसम विभाग के अनुसार मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में पहुंचने के आसार है। बस्तर संभाग में कल से हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना के बीच मानसून उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ सकता है।

 

इसके साथ ही अरब सागर से आने वाली पश्चिमी हवाओं के कारण प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां में तेजी आ सकती है।
मौसम विभाग ने कल प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना व्यक्त की है। वहीं, एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।  

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला