जुलाई 15, 2025 11:00 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश को लेकर गढ़वा, पलामू, चतरा, लोहरदगा, कोडरमा और पश्चिमी सिंहभूम जिले रेड जोन में चिन्हित किए गए

मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश को लेकर गढ़वा, पलामू, चतरा, लोहरदगा, कोडरमा और पश्चिमी सिंहभूम जिले रेड जोन में चिन्हित किए गए हैं। इसके मद्देनजर आज पूर्वी सिंहभूम जिले में कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, निजी और अल्पसंख्यक विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। वहीं रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, देवघर, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में भी भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गयी है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।