राजधानी दिल्ली में आज मौसम सामान्य रहा। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान सामान्य से शून्य दशमलव एक डिग्री कम 30 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन दशमलव एक डिग्री अधिक 18 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। वहीं, कुछ जगहों पर धुंध और बादल छाए रहने की आशंका है। कल का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।