अक्टूबर 20, 2025 7:40 अपराह्न

printer

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में दर्ज किया गया 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान

 

राजधानी में आज सुबह के समय मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 33 दशमलव 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्‍य 20 दशमलव 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार कल सुबह धुंध छाए रहने और दिन में मौसम साफ रहने की सम्‍भावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।