अगस्त 17, 2025 8:05 अपराह्न

printer

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में हल्की मध्यम वर्षा होने की संभावना

राजधानी दिल्ली के कई क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से शून्‍य दशमलव चार डिग्री अधिक 34 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से शून्‍य दशमलव नौ डिग्री कम 25 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस रहा।

 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।