जुलाई 13, 2025 8:13 अपराह्न

printer

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से हल्‍की राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 34 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाये रहने और हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।