जनवरी 21, 2025 10:19 अपराह्न

printer

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में 23 जनवरी से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में 23 जनवरी से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि उत्तर पाकिस्तान के उपर स्थित एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और मध्य क्षोभमंडल में एक नये पश्चिमी विक्षोभ मध्य के साथ ही तीसरे पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के तापमान में वृद्धि हो सकती है।