जून 10, 2024 8:19 अपराह्न

printer

मौसम विभाग के अनुसार कल दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की वर्षा हो सकती है

मौसम विभाग के अनुसार कल दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं, प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। साथ ही कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका पूर्वी बिहार से नागालैंड तक  विस्तारित है। वहीं, एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा मराठवाड़ा के ऊपर लगभग तीन किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। इसके असर से कल प्रदेश के तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होगी।