मई 4, 2024 7:08 अपराह्न

printer

मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश के मौसम में बदलाव की सम्भावना है

मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश के मौसम में बदलाव की सम्भावना है। विभाग के अनुसार आज सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णियां और किटहार जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद कल से पूरे राज्य में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के वैज्ञानिक एस.के. पटेल ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते मौसम के रूख में बदलाव की सम्भावना बनी है। इधर, विभाग ने आज शेखुपरा और मधुबनी जिले में कुछ स्थानों पर लू की चेतावनी जारी की है। वहीं, किशनगंज को छोड़कर शेष स्थानों पर गर्म दिवस रहने का पूर्वानुमान है। दूसरी तरफ पछुआ हवा की रफ्तार में कमी आने से राज्य के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गयी है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान इकतालीस दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बक्सर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं, राजधानी पटना का अधिकतम तापमान उनतालीस दशमलव सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।