मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल महीने में झारखंड के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। वहीं रांची और आसपास के इलाकों में अगले 2 दिनों तक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि 15 अप्रैल से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कल राजधानी रांची और आसपास के इलाकों सहित कोल्हान के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश होगी।
Site Admin | अप्रैल 13, 2024 8:24 अपराह्न
मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल महीने में झारखंड के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा
